624>|| आजकी शंदेश:----||
624>|| आजकी शंदेश:----||
|| समय और बुद्धिमत्ता ||
<----आद्यनाथ---->
समयको पहचाननाई श्रेष्ठ बुद्धिमत्ता।
एक छात्र परीक्षा देते समय प्रत्येक मिनट के मूल्य को महसूस कर सकता है, नौकरी चाहने वाले को समय की कीमत महसूस होती है जब उसे कुछ मिनट देर से आने के लिए खारिज कर दिया जाता है, एक सामान्य ब्यक्ति समय के मूल्य को महसूस कर सकता है जब उनका ट्रेन तथा फ्लाइट कुछ मिनटों के लिए छुट जाता है।
"बुद्धि एक गुण है जो कुदरती नहीं होता, बल्कि सिर्फ अनुभव के माध्यम से ही हासिल किया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति जिसमें नई चीजों का प्रयास करने में और अपनी प्रगति पर चिंतन करने में रुचि है, वह बुद्धिमत्ता हासिल करने की क्षमता रखता है। जितना आप सीख सकते हैं सीख कर, अपने अनुभवों का विश्लेषण कर के और अपनी बुद्धिमत्ता का परीक्षण कर के आप एक बुद्धिमान व्यक्ति बन सकते हैं"।
"समय" एक सामान्य शब्द लगता है,
लेकिन इसके महत्व बहुतई गम्भीर हैं।
किउंकि समय को समझना बहुत मुश्किल है।
"समय" ही भिखारी को राजा और राजा को भिखारी बना सकती है।
एक सफल और असफल व्यक्ति के बीच समय की कीमत का अंतर होता है।
समय कभी लौट कर नहीं आता,
प्रत्येक ब्यक्ति को समय की महात्म्य सिखानी चाहिए।
नहीं तो हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि अगर समय किसी को बना सकता है तो वह किसी को बहुत बुरी तरह तबाह भी कर सकता है।
समय सबसे शक्तिशाली हथियार है, जिसके आगे दूसरे हथियार बेकार हैं।
आपको समयकी उपयोग करने का केवल एक ही मौका मिलता है। यदि आप आज समय का सदुपयोग करते हैं, तो यह आपको कल लाभकारी परिणाम देगा। समय बहुत कीमती है।
समय के मूल्य को समझना महत्वपूर्ण है।
जो व्यक्ति समय के महत्व को जानता है और उसका सम्मान करता है, वह बुद्धिमान माना जाता है। वह व्यक्ति अपने जीवन में सभी सफलता प्राप्त करने सकते हैं।
समय का मूल्य समझनाही श्रेष्ठ बुद्धिमत्ता।
कहा जाता है कि समय उन्हें महत्व देता है जो समय को महत्व देते हैं।
समय हमारे जीवन की कुंजी है। चाहे सुख हो, दुख हो, सफलता हो, असफलता हो, सब कुछ परोक्ष रूप से समय पर निर्भर है। समय के साथ समय के मूल्य को समझना आवश्यक है अन्यथा आप जीवन भर पछताएंगे।
<----आद्यनाथ राय चौधरी---->
============================
Comments
Post a Comment